whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055455 readers visited
Loading...

Advertisement

ईंट भट्ठा मालिकों पर बाल श्रम का मामला दर्ज, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-25, 08:27 AM visibility 870
Share



ईंट भट्ठा मालिकों पर बाल श्रम का मामला दर्ज, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
औचक निरीक्षण करते एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार, 8 फरवरी 2025 को विभिन्न ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेराल थाना क्षेत्र के ओखर गाड़ा स्थित एलएनटी ईंट भट्ठा से तीन और गढ़वा थाना क्षेत्र के बिकताम गांव स्थित टीएल ईंट भट्ठा से दो बाल श्रमिक कार्यरत पाए गए। कुल पांच बाल श्रमिकों को धावा दल द्वारा मुक्त कराया गया और संबंधित भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

अनियमितताओं पर सख्त चेतावनी

निरीक्षण के क्रम में जबरोइया स्थित आरसीएम ईंट भट्ठा, बिकताम स्थित एटीएम ईंट भट्ठा, और चमरही स्थित आईपीएल ईंट भट्ठा की भी जांच की गई।

Advertisement
अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी ईंट भट्ठा मालिकों को सख्त निर्देश दिया कि वे नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बाल श्रम के विरुद्ध कठोर कदम

जिला श्रम अधीक्षक संजय आनंद और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक ने भट्ठा मालिकों को सख्त चेतावनी दी कि बाल श्रम कराना गंभीर अपराध है, और इसके लिए कठोर दंड का प्रावधान है।

निरीक्षण टीम में शामिल अधिकारी

निरीक्षण में जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक राजीव कुमार रवि, और एक्सेस टू जस्टिस प्रोजेक्ट के जिला समन्वयक गणेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Advertisement
टीम ने सभी ईंट भट्ठा मालिकों को कानून का पालन करने और बाल श्रमिकों के शोषण से बचने की हिदायत दी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play