whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476119
Loading...


मनरेगा दिवस पर 100 दिन का रोजगार पूर्ण करने वाले किसान-मजदूर और कर्मी हुए सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-25, 08:22 AM visibility 448
Share



मनरेगा दिवस पर 100 दिन का रोजगार पूर्ण करने वाले किसान-मजदूर और कर्मी हुए सम्मानित
मनरेगा विकास कार्यक्रम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय मनरेगा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीओ शुभम कुमार सिंह, जेई उपेंद्र कुमार रवि, प्रिंस कुजूर, पंचायत सचिव मंगल उरांव और सचित उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 100 दिन का रोजगार पूर्ण करने वाले किसान-मजदूरों और मनरेगा योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बीपीओ शुभम कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में मनरेगा योजना अहम भूमिका निभा रही है।

यह योजना न केवल रोजगार प्रदान करती है, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि, पलायन रोकने और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है।

उन्होंने बताया कि मनरेगा का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में टिकाऊ संपत्तियों का निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं का सशक्तीकरण और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। रोजगार सेवक प्रभा देवी ने भी ग्रामीणों से ग्राम सभा में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि गांवों में आवश्यक योजनाओं का संचालन हो सके।

इस मौके पर बीटीएम जगरनाथ कुमार, रोजगार सेवक विजय कच्छप, कुंवर सिंह और कई अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनरेगा के तहत अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play