whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28048662 readers visited
Loading...


उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना के शीघ्र निर्माण के लिए सांसद विष्णु दयाल राम ने की जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

location_on गढ़वा access_time 06-Feb-25, 09:06 PM visibility 539
Share



उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना के शीघ्र निर्माण के लिए सांसद विष्णु दयाल राम ने की जल शक्ति मंत्री से मुलाकात
जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटील के साथ सांसद विष्णु दयाल राम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पलामू के माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटील से मुलाकात कर उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना के लंबित निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।

सांसद ने बताया कि यह परियोजना झारखंड के लातेहार जिले में स्थित है और पलामू प्रमंडल के तीन जिलों- पलामू, गढ़वा और लातेहार, साथ ही बिहार के गया और औरंगाबाद जिलों की लगभग 1,11,521 हेक्टेयर सूखाग्रस्त भूमि को सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के लिए जल उपलब्ध कराने की परिकल्पना है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 2014 में इस परियोजना के पुनर्निर्माण के लिए 1622.27 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृति दी थी।

इसके बाद 5 जनवरी 2019 को माननीय प्रधानमंत्री ने पलामू में आकर परियोजना की आधारशिला रखी।

हालांकि, डूब क्षेत्र के ग्रामीणों के मुआवजे और पुनर्वास से जुड़ी मांगों और राज्य सरकार की उदासीनता के कारण परियोजना का काम रुक गया। इससे निर्माण कार्य में देरी हुई और जनता के बीच संशय की स्थिति बनी।

डूब क्षेत्र के ग्रामीणों के मुआवजे और पुनर्वास के लिए संशोधित लागत राशि के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर 2023 को स्वीकृति दी। अब केंद्र को राज्य सरकार से राशि वितरण प्रक्रिया पर निर्णय की प्रतीक्षा है। राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई सूचना नहीं मिलने के कारण मुआवजा राशि स्थानांतरित नहीं हो सकी है।

माननीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटील ने सांसद को आश्वासन दिया कि जैसे ही राज्य सरकार से राशि वितरण प्रक्रिया पर सूचना प्राप्त होगी, केंद्र सरकार मुआवजा राशि भेज देगी।

मंत्री ने यह भी बताया कि परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विभिन्न समितियां निगरानी कर रही हैं।

परियोजना के शेष कार्यों की प्रगति की निगरानी के लिए सचिव जल संसाधन विभाग की अध्यक्षता में एक अधिकार प्राप्त समिति और केंद्रीय जल आयोग की अध्यक्षता में एक तकनीकी मूल्यांकन समिति गठित की गई है। इन समितियों में बिहार, झारखंड सरकार और वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के सदस्य शामिल हैं।

सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि मंडल डैम परियोजना पलामू और आसपास के जिलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके शीघ्र निर्माण से न केवल सिंचाई और पेयजल की समस्या का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play