गढ़वा : नर्मदेश्वर शिव मंदिर भक्त कल्याण सेवा समिति सहिजना के तत्वाधान में 45 सदस्यीय टीम शनिवार को महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हुई। टीम का नेतृत्व पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार सिन्हा ने किया। यात्रा की शुरुआत से पहले श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, देवी धाम, दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि यह टीम प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या और मिर्जापुर में माता विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर वापस गढ़वा लौटेगी।
महाकुंभ यात्रा में समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, सचिव अजीत सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजू सिन्हा, रश्मि सिन्हा, रुद्र रक्षित सहाय, आनंद सिन्हा, शालिनी सिन्हा, आलोक गौरव, अविनाश कुमार सिन्हा, संजीत सिन्हा, अरुणा सिन्हा, मुकेश सिन्हा, पद्मावती सिन्हा, दिवाकर सिन्हा, निवेदिता सिन्हा, पंकज सिन्हा, अखिलेश तिवारी, सत्यवती देवी, संजय सिंह, लीला देवी, संजू सिंह, ममता सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, अंजू तिवारी, सत्या तिवारी, सपना तिवारी, अरविंद सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। सभी महाकुंभ में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए उत्सुकन लजर आए।