whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 23223341
Loading...


ऐतिहासिक बजट : विनोद कमलापुरी

location_on गढ़वा access_time 01-Feb-25, 11:31 PM visibility 327
Share



ऐतिहासिक बजट : विनोद कमलापुरी
विनोद कमलापुरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

मिडिल क्लास और किसानों को राहत, जीवन रक्षक दवाएं हुई सस्ती 

केंद्र सरकार ने इस बार एक ऐतिहासिक और अलग दृष्टिकोण वाला बजट पेश किया है। इसमें मिडिल क्लास और नौकरीपेशा लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। आयकर में बड़ा बदलाव करते हुए बारह लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिससे करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही, टैक्स स्लैब में भी व्यापक सुधार किए गए हैं।

सीनियर सिटीजन के लिए विशेष सुविधा दी गई है। अब 6 लाख रुपये तक की आय पर टीडीएस नहीं कटेगा, जिससे बुजुर्गों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा, जीवन रक्षक दवाओं पर बड़ा कदम उठाते हुए 36 प्रकार की दवाओं को पूरी तरह कस्टम फ्री कर दिया गया है और 82 अन्य जीवन रक्षक दवाओं पर टैक्स में कमी की गई है।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। महिलाओं को उद्योग धंधा शुरू करने के लिए आसान लोन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई है।

इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, चमड़े के उत्पाद और देश में बने कपड़ों को सस्ता किया गया है, जिससे घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

पूर्व अध्यक्ष गढ़वा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, विनोद कमलापुरी ने इस बजट को ऐतिहासिक करार दिया है और कहा है कि यह बजट देश के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।





Trending News

#1
राजकीय मध्य विद्यालय मेढ़ना कला में सहायक शिक्षक रविरंजन चौबे सेवानिवृत्त

location_on गढ़वा
access_time 02-Feb-25, 05:32 AM

#2
लकड़ी व कोयले से जमीन व दीवारों पर चित्र उकेरती अंजलि बनी चित्रकार

location_on गढ़वा
access_time 04-Feb-25, 09:54 AM

#3
गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता: सोना-चांदी लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 03-Feb-25, 09:20 PM

#4
गढ़वा में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो लोग गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 30-Jan-25, 09:39 PM

#5
सहिजना से 45 सदस्यीय टीम महाकुंभ स्नान के लिए हुई रवाना

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-25, 11:45 PM


Latest News

लकड़ी व कोयले से जमीन व दीवारों पर चित्र उकेरती अंजलि बनी चित्रकार

location_on गढ़वा
access_time 04-Feb-25, 09:54 AM

गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता: सोना-चांदी लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 03-Feb-25, 09:20 PM

साईं नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान, 60 मरीजों का सफल इलाज

location_on गढ़वा
access_time 03-Feb-25, 09:12 PM

राजकीय मध्य विद्यालय मेढ़ना कला में सहायक शिक्षक रविरंजन चौबे सेवानिवृत्त

location_on गढ़वा
access_time 02-Feb-25, 05:32 AM

मोदी सरकार का ऐतिहासिक बजट: भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कल्याणकारी बजट

location_on गढ़वा
access_time 02-Feb-25, 05:29 AM

बजट में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान : सीए दिवाकर सिन्हा

location_on गढ़वा
access_time 02-Feb-25, 05:25 AM

चुनावी बजट में झारखंड की अनदेखी : झामुमो प्रवक्ता का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 02-Feb-25, 05:21 AM

सहिजना से 45 सदस्यीय टीम महाकुंभ स्नान के लिए हुई रवाना

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-25, 11:45 PM

रक्तदान से बचाई जान : मोहित चौधरी ने 8वीं बार किया रक्तदान, बने समाज के प्रेरणास्रोत

location_on गढ़वा
access_time 31-Jan-25, 07:24 PM

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से जिला भू -अर्जन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

location_on गढ़वा
access_time 31-Jan-25, 07:12 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play