whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474573
Loading...


जन समस्याओं से भागे गढ़वा विधायक, वसूली हेतु पदाधिकारी को दे रहे धमकी - धीरज

location_on गढ़वा access_time 29-Jan-25, 05:59 PM visibility 774
Share



जन समस्याओं से भागे गढ़वा विधायक, वसूली हेतु पदाधिकारी को दे रहे धमकी - धीरज
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद से ही सत्येंद्र नाथ तिवारी जानबूझकर क्षेत्र छोड़कर भागे हुए हैं ताकि उन्हें जनता की समस्याओं से रूबरू ना होना पड़े। समस्या के समाधान के लिए आम जनता खुद को अनाथ महसूस कर रही है, भाजपा कार्यकर्ताओं का भी फोन विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी नहीं उठा रहे है। चुनाव में सत्येंद्र नाथ तिवारी को वोट देकर जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। 

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी गढ़वा जिला से बाहर अपना ठिकाना बना चुके हैं।

जिले में अपने कुछ रिश्तेदारों के माध्यम से थाना, प्रखंड एवं जिला के अघिकारी-पदाधिकारियों से महीना पहुंचाने का दबाव बना रहे हैं। पूर्ववर्ती कार्यकाल के भाँति पुनः इस कार्यकाल में अवैध बालू उठाव कर उत्तर प्रदेश भेजने तथा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न जगहों पर अवैध क्रशर प्लांट चलाने के लिए जिला अधिकारियों को मजबूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कभी सरेआम पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाने की धमकी दी जा रही है तो कभी अधिकारियों की संपत्तियों की जांच करने का गीदड़ भभकी दिया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया गया। ऐसा व्यवहार कर वह यहां के पदाधिकारियों को डरा-धमकाकर वसूली करने का रास्ता साफ करना चाहते हैं परंतु झामुमो सरकार में उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होने वाली है।
 

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की ऐसी दुर्दशा हो गई है कि खुद अपने हाथों से लोगों को विधायक प्रतिनिधि का पत्र सौंपते हैं और चंद मुट्ठी भर अपने कार्यकर्ताओं के दबाव में आकर इलाज का हवाला देते हुए सभी प्रतिनिधियों को निरस्त करने का फैसला लेना पड़ता है। ऐसे अक्षम, गैर जिम्मेदार और मजबूर विधायक गढ़वा की जनता पहली बार देख रही है। 

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के भगोड़ेपन वाला रवैया को देखते हुए गढ़वा की जनता समस्याओं के समाधान के लिए अभी भी पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर उम्मीदें लगाई हुई हैं। चुनाव हारने के बावजूद भी पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं तथा सार्वजनिक कार्यक्रम में बखूबी भाग ले रहे हैं।

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में युवाओं द्वारा आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर वह खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए क्षेत्र की जनता दुष्प्रचार तथा भावनाओं में बहकर लिए हुए अपने निर्णय पर अफसोस कर रही हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play