whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476950
Loading...


कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर : पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश

location_on गढ़वा access_time 20-Jan-25, 01:32 PM visibility 282
Share



कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर : पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 19 जनवरी: जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अन्नराज डैम में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राहुल देव बड़ाईक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (गढ़वा) नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (वंशीधर नगर) सत्येंद्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रंका) रोहित रंजन सिंह सहित जिले के सभी थाना, ओपी और शाखा प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी

पुलिस अधीक्षक ने गंभीर आपराधिक मामलों जैसे लूट, गृहभेदन, हत्या और बलात्कार में शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने थाना और ओपी प्रभारियों को गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने पर जोर दिया।

सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख

पुलिस अधीक्षक ने मोटरयान अधिनियम के तहत चेकिंग अभियान चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति और बिना हेलमेट जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

नशीले पदार्थों पर विशेष अभियान

अवैध शराब, अफीम, गांजा और डोडा के परिवहन को रोकने के लिए स्थान बदल-बदल कर विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

महिला और बच्चों से जुड़े मामलों पर प्राथमिकता

महिला और बच्चों से संबंधित अपराध, एससी/एसटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों की त्वरित जांच सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन

पुलिस अधीक्षक ने 22 जनवरी को सभी अनुमंडल स्तर पर जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही न्यायालय के वारंट/कुर्की, सूचना के अधिकार, पासपोर्ट सत्यापन और पीजी पोर्टल से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play