whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26477603
Loading...


कॉफ़ी विद एसडीएम में इस सप्ताह गृहिणियों को किया गया आमंत्रित

location_on गढ़वा access_time 20-Jan-25, 01:25 PM visibility 332
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम में इस सप्ताह गृहिणियों को किया गया आमंत्रित
एसडीएम संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

इच्छुक गृहिणी मातायें-बहनें कार्यक्रम में आकर रख सकती हैं अपनी समस्या, शिकायत या सुझाव : एसडीओ

 प्रशासन-नागरिक संवाद की दिशा में प्रयास के रूप में चल रहे एक घंटे के विशेष साप्ताहिक कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" में इस सप्ताह हाउस वाइफ माताओं-बहनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

आगामी बुधवार 22 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 से 12:00 बजे के बीच प्रस्तावित उक्त कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सदर अनुमंडल क्षेत्र की ऐसी इच्छुक ग्रहणियों को सार्वजनिक रूप से आमंत्रित किया जा रहा है जो अपने किसी निजी या सार्वजनिक विषय को लेकर एसडीओ के समक्ष कोई समस्या, शिकायत या सुझाव रखना चाहती हों।

 

कार्यक्रम "कॉफ़ी विद एसडीएम" के होस्ट अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के दौरान अन्य विभागों के संबंधित पदाधिकारियों की मौजूदगी भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में रहती है।

उल्लेखनीय है कि "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम की यह सातवीं कड़ी है।

अब तक सेवा निवृत्त शिक्षकों, किसानों, व्यवसायियों, ऑटो रिक्शा चालकों, थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के परिजनों व युवाओं के साथ 6 अलग-अलग संवाद कार्यक्रम किये जा चुके हैं। आगामी बुधवार को आयोजित होने जा रहे इस विशेष कार्यक्रम में एसडीओ संजय कुमार ने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र की ग्रहणियों से सहभागिता का अनुरोध किया है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play