whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168395 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

ईंट भट्ठों पर प्रशासन की सख्ती: अनियमितता पर प्राथमिकी और जुर्माने का निर्देश

location_on गढ़वा access_time 18-Jan-25, 10:47 PM visibility 643
Share



ईंट भट्ठों पर प्रशासन की सख्ती: अनियमितता पर प्राथमिकी और जुर्माने का निर्देश
जाँच करते एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शनिवार को ईंट भट्ठों की जांच शुरू की। इस जांच अभियान में श्रम अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शामिल थे।

पहले दिन तिलदाग क्षेत्र में जांच अभियान

ईंट भट्ठे की जाँच करते एसडीओ संजय कुमार 

जांच दल ने पहले दिन तिलदाग और उसके आसपास के इलाकों में चार ईंट भट्ठों की जांच की। इनमें तीन भट्टे बोंगासी इलाके में और एक भट्ठा बनपुरवा में संचालित हो रहे थे।

बाल श्रम पर प्राथमिकी का आदेश

बोंगासी में एक भट्ठे पर बच्चों को काम करते पाया गया।

Advertisement
इस पर एसडीओ ने अविलंब प्राथमिकी दर्ज करने और बाल श्रम रोकथाम अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश श्रम अधीक्षक और डीसीपीओ को दिया।

अनुमन्य क्षमता से अधिक निर्माण पर जुर्माना

आवश्यक दिशा निर्देश देते एसडीओ संजय कुमार 

बनपुरवा के एक ईंट भट्ठे में अनुमन्य क्षमता से अधिक ईंटों का निर्माण पाया गया। इस पर एसडीओ ने अतिरिक्त निर्माण का आकलन कर संबंधित भट्ठा मालिक पर जुर्माना लगाने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया।

कोयला परिवहन चालान और न्यूनतम मजदूरी की जांच

जांच के दौरान एक भट्ठे पर कोयला अनलोड करते हुए पाया गया।

Advertisement
अधिकारियों ने कोयला परिवहन चालान और अन्य दस्तावेजों की सघन जांच की। साथ ही, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी मिल रही है या नहीं, यह भी परखा गया।

कार्रवाई जारी रहेगी

एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि ईंट भट्ठों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सप्ताह में कम से कम एक दिन संयुक्त जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी भट्ठा मालिकों को चेतावनी दी कि वे नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करें, अन्यथा भट्ठों को अवैध घोषित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिन भट्ठा मालिकों के यहां जांच हुई, उनमें राजू तिवारी, सोनू तिवारी, सुभाष दुबे, और चुनमुन दुबे शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान श्रम अधीक्षक संजय आनंद, अंचल अधिकारी सफी आलम, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव, और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play