whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24880669
Loading...


गढ़वा में विकास की गंगा सूखने नहीं दूंगा: मिथिलेश कुमार ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 18-Jan-25, 06:51 PM visibility 1027
Share



गढ़वा में विकास की गंगा सूखने नहीं दूंगा: मिथिलेश कुमार ठाकुर
संबोधित करते पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में लिट्टी-चोखा भोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों, कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान गढ़वा की देवतुल्य जनता को अंग्रेजी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता की सेवा करना उनका जीवन भर का संकल्प है। भले ही वे आगामी पांच वर्षों तक विधायक के तौर पर जनता की सेवा से वंचित रह गए हों, लेकिन उनकी श्रद्धा और समर्पण पहले की तरह ही रहेगा।

उन्होंने वर्तमान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी निष्क्रियता और नकारात्मक कार्यशैली से क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे गढ़वा की जनता शर्मसार हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक विकास कार्यों को रोकने, रंगदारी मांगने और लूट-खसोट में लगे हुए हैं।

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने समर्थकों से आह्वान किया कि वे जनता को वर्तमान विधायक की निष्क्रियता और गलत मंशा से अवगत कराएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि गढ़वा में विकास की गंगा को सूखने नहीं दिया जाएगा।

कार्यक्रम में लोगों ने एक सुर में वर्तमान विधायक की आलोचना की और कहा कि उन्होंने जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

भाजपा पर भी निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि पार्टी की खामोशी उनके असली चरित्र को उजागर करती है।

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जनता को विश्वास दिलाया कि उनके दरवाजे और मोबाइल नंबर हमेशा की तरह जनता की सेवा के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने कहा, "वर्तमान विधायक यदि मेरी योजनाओं को ही धरातल पर उतार दें, तो वर्ष 2027 तक उन्हें कोई और कार्य करने की जरूरत नहीं होगी।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM

#5
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play