whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27925959
Loading...


गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट: गोविंद हाई स्कूल ने ज्ञान निकेतन को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता

location_on गढ़वा access_time 15-Jan-25, 03:01 PM visibility 597
Share



गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट: गोविंद हाई स्कूल ने ज्ञान निकेतन को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता
विजेता टीम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) के फाइनल में गोविंद हाई स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञान निकेतन बेलचंपा को 55 रन से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

उपस्थित अतिथि

फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गोविंद हाई स्कूल के कप्तान नीतीश कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 16 ओवर में शफी के 46 और गोलू के 15 रनों की मदद से 124 रन बनाए। ज्ञान निकेतन की ओर से अरमान, आलोक, और अनुराग ने 2-2 विकेट झटके।

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्ञान निकेतन की टीम 69 रन पर ढेर हो गई। शुभम ने सर्वाधिक 10 रन बनाए, जबकि गोविंद हाई स्कूल की ओर से दीपक ने 4 और गोलू ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।

पुरस्कृत होते विजेता

समापन समारोह में डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय, संरक्षक अलखनाथ पांडेय और अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए।

सम्मानित खिलाड़ियों में:

बालिका वर्ग: मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट गेंदबाज - रिमझिम (शांति निवास), बेस्ट बल्लेबाज - सुहानी कुमारी (ज्ञान निकेतन)।

जूनियर वर्ग: मैन ऑफ द सीरीज - कार्तिक उरांव (रामसाहू), बेस्ट गेंदबाज - कविराज, बेस्ट बल्लेबाज - सुहैल (बीएसकेडी)।

सीनियर वर्ग: मैन ऑफ द सीरीज - गोलू कुमार (गोविंद हाई स्कूल), बेस्ट बल्लेबाज - हिमांशु (जवाहर नवोदय विद्यालय), बेस्ट गेंदबाज - अरमान (ज्ञान निकेतन)।

इस आयोजन ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने का अद्भुत अवसर प्रदान किया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play