गोदरमाना : रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत में झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश सिंह के निर्देशानुसार झामुमो युवा मोर्चा के विस्तार हेतु प्रखंड अध्यक्ष (झामुमो युवा मोर्चा) दीपक सोनी के द्वारा चुटिया पंचायत में युवा मोर्चा का गठन किया गया जिसमें मुकेश यादव को अध्यक्ष एवं पुनीत यादव को सचिव नियुक्त करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा। प्रखंड कमेटी के द्वारा माला पहनाकर स्वागत करते हुए नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव को एक माह के अंदर पंचायत कमेटी का विस्तार कर प्रखंड को सूची उपलब्ध कराने को कहा।
इस मौके पर झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंभू यादव युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दीपक सोनी के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता पिंकू सिंह, रंजीत सोनी,चंद्रशेखर तिवारी, मनोज जायसवाल, राहुल कश्यप, पुनीत यादव, मुकेश यादव, पशु गुप्ता समेत दर्जनों झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।