whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167506 readers visited
Loading...

Advertisement

ज्ञान निकेतन और आरके पब्लिक स्कूल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

location_on गढ़वा access_time 10-Jan-25, 04:30 PM visibility 921
Share



ज्ञान निकेतन और आरके पब्लिक स्कूल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा और ज्ञान निकेतन बेलचंपा ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले मुकाबले में, ज्ञान भारती बेलचंपा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 67 रन बनाए। टीम की ओर से अतिका ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। आरके पब्लिक स्कूल की गेंदबाजी में हेमलता ने दो और अंशु ने एक विकेट हासिल किया।

जवाबी पारी में आरके पब्लिक स्कूल ने हेमलता (11 रन) और स्वाति (16 रन) के सहयोग से दो गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की।

विजेता टीमें

दूसरे मुकाबले में, ज्ञान निकेतन बेलचंपा की टीम ने सुहानी के शानदार 71 रन और अनुष्का के 13 रन की मदद से चार विकेट पर 128 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Advertisement
बीएसकेडी की टीम जबावी पारी में पांच विकेट खोकर केवल 49 रन बना पाई।

मैन ऑफ द मैच पुरस्कार

आरके पब्लिक स्कूल की हेमलता और ज्ञान निकेतन की सुहानी को परमेश्वरी मेडिकल मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में समाजसेवी राकेश पाल और गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर राकेश पाल ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए और हार-जीत को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना चाहिए। वहीं, संजय सिंह ने खिलाड़ियों को नियमों का पालन कर बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, आशुतोष रंजन, मनीष उपाध्याय, बंटी दीपक, प्रिंस दुबे, हेमंत राज, निस्बत खान, सुरेंद्र जी, और नमन आकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play