whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167634 readers visited
Loading...

Advertisement

झामुमो सरकार ने महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के नाम पर दिया धोखा: भाजपा

location_on गढ़वा access_time 08-Jan-25, 08:52 PM visibility 770
Share



झामुमो सरकार ने महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के नाम पर दिया धोखा: भाजपा
जिला मीडिया प्रभारी रीतेश चौबे व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड की झामुमो सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के तहत 18 से 49 वर्ष की सभी महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया गया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद झामुमो सरकार ने केवल कुछ ही महिलाओं को इसका लाभ दिया, जबकि अधिकांश महिलाओं को इससे वंचित रखा गया। उन्होंने इसे महिलाओं के साथ धोखा और जनभावनाओं का अपमान करार दिया।

चौबे ने कहा कि झामुमो ने सत्ता पाने के लिए महिलाओं को बरगलाने का काम किया और बाद में नियमों के नाम पर बड़े पैमाने पर महिलाओं का नाम योजना से हटा दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सभी को लाभ नहीं देना था तो चुनाव में वादा क्यों किया गया?

युवाओं और पेंशनधारकों के साथ भी छलावा

भाजपा नेता ने युवाओं को लेकर भी झामुमो सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में पांच से सात हजार रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ।

Advertisement

चौबे ने आगे कहा कि मंईया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए देने की बात करने वाली सरकार वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन के रूप में मात्र 1000 रुपए दे रही है। उन्होंने महंगाई को ध्यान में रखते हुए पेंशन राशि 5000 रुपए करने की मांग की। साथ ही, चार महीनों से पेंशन रोके जाने पर नाराजगी जताई और इसे गरीब पेंशनधारकों के लिए गंभीर समस्या बताया।

इस मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, नवीन जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play