whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162766 readers visited
Loading...

Advertisement

साउथ प्वाइंट और ज्ञान निकेतन रेहला सेमीफाइनल में पहुंची : अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जूनियर वर्ग

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-24, 11:29 AM visibility 1005
Share



साउथ प्वाइंट और ज्ञान निकेतन रेहला सेमीफाइनल में पहुंची : अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जूनियर वर्ग
पुरस्कृत होते विजेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में जारी 23वीं जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 11वें दिन दो रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल ने बीएसकेडी को चार गेंद शेष रहते दो विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन स्कूल रेहला ने बीपी डीएवी को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पहला क्वार्टर फाइनल: साउथ प्वाइंट बनाम बीएसकेडी

गोविंद हाई स्कूल के मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में साउथ प्वाइंट ने टॉस जीतकर बीएसकेडी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। बीएसकेडी के सईदुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठ छक्कों की मदद से 72 रन बनाए।

Advertisement
साउथ प्वाइंट की ओर से फैज ने चार और साकिब ने दो विकेट लिए।

जबाबी पारी में सारिक के 24 और अमन के 20 रन की बदौलत साउथ प्वाइंट ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बीएसकेडी की ओर से पीयूष और अदित ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

दूसरा क्वार्टर फाइनल: ज्ञान निकेतन बनाम बीपी डीएवी

दूसरे मैच में बीपी डीएवी ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन ज्ञान निकेतन के फरहान की घातक गेंदबाजी के आगे टीम महज 65 रन पर सिमट गई। फरहान ने पांच विकेट और फहीम ने दो विकेट लिए।

66 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्ञान निकेतन ने फरहान और आकाश की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर छह ओवर में ही मैच जीत लिया। फरहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

Advertisement

पुरस्कार वितरण और प्रोत्साहन

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएसकेडी के सईदुल और ज्ञान निकेतन के फरहान को प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुशील केशरी, धनंजय कुमार सिंह, आनंद सिन्हा, प्रिंस सोनी, और कमलेश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

उपाध्यक्ष सुशील केशरी ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए, जबकि धनंजय कुमार सिंह ने हार-जीत को सीखने का माध्यम बताया।

संदीप गुप्ता, अभिषेक द्विवेदी, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, आकाश कुमार, शहजाद खान, और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंपायर की भूमिका रोहन तिवारी, आलोक कुमार, अभिषेक, और मनीष उपाध्याय ने निभाई, जबकि कमेंट्री प्रिंस खान ने की।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play