बंशीधर नगर : श्री सर्वेश्वरी समूह के नगर उंटारी शाखा में सोमवार को समूह का 60वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रातः 6 बजे से आश्रम परिसर की साफ सफाई व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद प्रातः 9 बजे समूह का झंडोतोलन किया गया। ततपश्चात सामूहिक सफल योनि का पाठ किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर उंटारी शाखा के उपाध्यक्ष हेमन्त प्रताप देव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समूह का स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल मे समाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल नही हुए। प्रत्येक वर्ष दोपहर में आयोजित होने वाला लघु गोष्टी भी नही किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सर्वेश्वरी समूह सभी लोगो से घरो में रहकर सुरक्षित रहने, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहने, घर से बाहर निकलने पर मास्क प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील किया है।
इस अवसर पर मंत्री आनन्द जायसवाल, सुशील कुमार सिन्हा, अनूप कुमार सिन्हा, नवीन कांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।