whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055231 readers visited
Loading...

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़: रिश्वत लेते नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशानिक अधिकारी गिरफ्तार

location_on पलामू access_time 26-Dec-24, 09:59 AM visibility 809
Share



ब्रेकिंग न्यूज़: रिश्वत लेते नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशानिक अधिकारी गिरफ्तार
एसीबी की गिरफ्त में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रौशन कुमार बक्शी


पलामू check_circle
संवाददाता



पलामू : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), प्रमंडलीय कार्यालय, पलामू की टीम ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार के प्रशासनिक पदाधिकारी रोशन कुमार बक्सी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी ने एसीबी कार्यालय में आवेदन दिया था कि वह नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य द्वारा प्रसारित निविदा के तहत विभिन्न कार्य सफलतापूर्वक कर चुका है। सभी आवश्यक दस्तावेज़ और विपत्र विद्यालय कार्यालय में जमा करने के बावजूद, प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बक्सी द्वारा भुगतान के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। अधिकारी ने प्राचार्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का नाम लेकर दबाव बनाया और धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी गई, तो भुगतान रोक दिया जाएगा।
Advertisement
वादी की शिकायत के आधार पर एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सत्य पाए जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद, एसीबी के धावा दल ने दंडाधिकारी और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान, प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बक्सी को वादी से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान रोशन कुमार बक्सी (उम्र 34 वर्ष), पिता-राजकिशोर प्रसाद, निवासी गोला, जिला-रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 7 (ए) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play