श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री बंशीधर नगर, नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदों का मानदेय अबिलम्ब भुगतान कराने व विकास योजनाओं को गति दिलाने की मांग किया है।
आवेदन में कहा गया है कि श्री बंशीधर नगर, नगरपंचायत का चुनाव वर्ष 2018 में सम्पन्न हुआ है, लेकिन आज तक नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों को एक बार भी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।कोरोना महामारी को लेकर आर्थिक तंगी बढ़ते जा रहा है। योजना स्वीकृत होने के बाद भी सड़क, नाली आदि का कार्य धरातल पर नहीं हो पाया है ।योजनाएं लंबित हैं। विकास कार्य मे प्रगति नहीं होने से नगर पंचायत के क्रिया कलाप के प्रति लोग उदासीन होते जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की सूची स्वीकृत नहीं होने से लंबित है। साफ सफाई व स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई के नाम पर बरती जा रही अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराया जाना चाहिए।