whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167378 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर झारखंड विश्वकर्मा समाज ने दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 25-Dec-24, 05:55 PM visibility 726
Share



ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर झारखंड विश्वकर्मा समाज ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि देते विश्वकर्मा समाज के दायित्वधारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड विश्वकर्मा समाज गढ़वा जिला इकाई ने देश के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ज्ञानी जैल सिंह के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया। उनका जन्म 5 मई 1916 को एक गरीब विश्वकर्मा सिख परिवार में हुआ था। कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई। भारत विभाजन के बाद पटियाला और पूर्वी पंजाब राज्य संघ में 1949 में राजस्व मंत्री बने और 1951 में कृषि मंत्री का कार्यभार संभाला।

Advertisement

3 अप्रैल 1956 से 10 मार्च 1962 तक वे राज्यसभा सांसद रहे। 1972 में उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया, जहां उन्होंने धार्मिक सभाओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। 1982 में वे सर्वसम्मति से देश के राष्ट्रपति चुने गए और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और समानता के संदेश के लिए प्रसिद्ध हुए।

ज्ञानी जैल सिंह का जीवन समाज और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उनकी जुझारू प्रवृत्ति और समाज सेवा की भावना ने उन्हें "जेल सिंह" से "ज्ञानी जैल सिंह" तक का सफर तय कराया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव विकास विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, नीरज कुमार उर्फ बाबू लोहार, डॉ. सुचित विश्वकर्मा, और रमेश विश्वकर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
सभी ने उनके योगदान को याद कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play