whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28378711 readers visited
Loading...

Advertisement

व्यवसायियों में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, हत्या के मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-24, 11:30 AM visibility 754
Share



व्यवसायियों में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, हत्या के मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार
प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसपी गढ़वा एवं गिरफ्तार अपराधी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के नगरउंटारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने व्यवसायियों के बीच दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य अपराधी फरार है। 3 दिसंबर 2024 को कुख्यात अपराधी सत्या पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से की गई थी। जानकारी के अनुसार, सत्या पासवान और अन्य अपराधियों के बीच लूट के पैसे को लेकर विवाद था, जिसके परिणामस्वरूप इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी इकबाल खान को चेरवाडीह जंगल से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, एक पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
Advertisement
इसके अलावा शोहदाब खान को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, तौसीम खान अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में छापेमारी की कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी जैसे संगीन अपराधों में पहले से भी मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यवसायियों को राहत मिली है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और ऐसे अपराधों पर सख्त लगाम लगाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play