गढ़वा : गढ़वा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोतरे ने जिले के विभिन्न थानों, पिकेट एवं ओपी में 19 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।
पुलिस अधीक्षक ने परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक एवं सहायक पुलिस निरीक्षक स्तर के जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया है, उनमें परि.पु.अ.नि. कुणाल किशोर को बरडीहा थाना से भंडरिया, परि.पु.अ.नि. चंद्रदेव कुमार को बरडीहा थाना से भंडरिया थाना, परि.पु.अ.नि. रंजीत भगत को बरडीहा थाना से भंडरिया थाना, परि.पु.अ.नि. प्रदीप हेम्ब्रम को भंडरिया थाना से बरडीहा थाना, परि.पु.अ.नि. पंकज सिंदुरिया को गढ़वा थाना से बरडीहा थाना, स.अ.नि. सुरेंद्र यादव को भंडरिया थाना से रंका थाना, स.अ.नि. पवन राम महतो को रमकंडा थाना से बरडीहा थाना, स.अ.नि. रमेश दास को बरडीहा थाना से रमकंडा थाना, स.अ.नि. अरुण कुमार यादव को भंडरिया थाना से केतार थाना, स.अ.नि. सुरेंद्र कुमार को गढ़वा थाना से बरडीहा थाना, परि.पु.अ.नि. कुणाल किशोर को भंडरिया थाना से हेसातु पिकेट, परि.पु.अ.नि. श्रवण कुमार को हेसातु पिकेट से भंडरिया थाना, परि.पु.अ.नि. कुंदन कुमार यादव को हेसातु पिकेट से संघाली पिकेट, परि.पु.अ.नि. विपिन कुमार वर्मा को हेसातु पिकेट से भंडरिया थाना, परि.पु.अ.नि. चंद्रदेव कुमार को भंडरिया थाना से मदगड़ी ओपी, परि.पु.अ.नि. रंजीत भगत को भंडरिया थाना से कुल्ही ओपी, स.अ.नि.अभिमन्यु कुमार सिंह को हेसातु पिकेट से भंडरिया थाना, स.अ.नि. सतीश चंद्र राय को हेसातु पिकेट से बरकोल पिकेट, स.अ.नि. रमेश दास को रमकंडा थाना से उदयपुर ओपी में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इन सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को 24 घन्टे के अंदर अपने पदस्थापना वाली जगह पर योगदान देने का आदेश दिया गया है।