whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162741 readers visited
Loading...

Advertisement

जिंदगी में अनुशासन ही सफलता की कुंजी: डीसी गढ़वा में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, 53 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

location_on गढ़वा access_time 16-Dec-24, 06:06 PM visibility 735
Share



जिंदगी में अनुशासन ही सफलता की कुंजी: डीसी
गढ़वा में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, 53 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते डीसी शेखर जमुआर गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन सोमवार को गोविंद हाई स्कूल के मैदान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त (डीसी) शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार पांडेय, संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी और सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डीसी शेखर जमुआर ने बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर डीसी शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, जहां आप आज खड़े हैं, हम भी वहीं खड़े थे। यहां तक पहुंचने के लिए लक्ष्य और संकल्प जरूरी है।
Advertisement
सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन सबसे अहम है। संसाधन का अभाव मायने नहीं रखता, बल्कि आपकी मेहनत मायने रखती है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल मैदानों के विकास के लिए किसी तरह की धन की कमी नहीं है। अगर 200x200 मीटर की खाली जगह उपलब्ध हो, तो वहां आधुनिक सुविधाओं के साथ मैदान बनाया जाएगा। डीसी ने बताया कि खेल अब पहले जैसा नहीं रहा। यह अब करियर का विकल्प बन चुका है। प्रतियोगिता का समापन गढ़वा के नए स्टेडियम में होगा, जहां खिलाड़ियों के लिए कोचिंग की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने गढ़वा की प्रतिभाओं की प्रशंसा करते हुए हाल ही में कलेक्ट की परीक्षा में 34वां स्थान प्राप्त करने वाली संस्कृति पाठक का उल्लेख किया और खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की अपील की।
Advertisement
एसपी दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि खेलकूद स्वस्थ शरीर और दिमाग के लिए जरूरी हैं। उन्होंने आयोजकों की 23 वर्षों से इस प्रतियोगिता को निरंतर जारी रखने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लड़कों के साथ-साथ बेटियों को भी खेल में समान अवसर देने की प्रशंसा की। सचिव आनंद सिन्हा ने बताया कि यह झारखंड का सबसे बड़ा स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें इस बार 53 टीमें और 848 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी जेएससीए द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में गढ़वा का प्रतिनिधित्व करेंगे। एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने कहा, खेलकूद जीवन में अनुशासन, संयम और परिश्रम जैसे गुणों का विकास करता है। यह समाज और देश के प्रति प्रेम का भाव भी उत्पन्न करता है।
Advertisement
संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने खिलाड़ियों से अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संजय सोनी ने दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक दुबे, संजय सोनी, पंकज सिंह, चंद्रभूषण सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे सहित सभी स्कूलों के खिलाड़ी, कोच और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने स्वागत भाषण में कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल गढ़वा जिले, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। 23 वर्षों से लगातार इस आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अशोक दुबे, संजय सोनी, अशोक विश्वकर्मा, पंकज सिंह, चंद्रभूषण सिन्हा, जितेंद्र सिंह, अनिल विश्वकर्मा, सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी, आशुतोष रंजन, डॉ कुलदेव चौधरी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, पंकज सोनी, मनोज तिवारी, मनोज पाठक, प्रिंस खान, प्रफुल, धीरज सहित सभी स्कूल के खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play