whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184530
Loading...


भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने प्रशासन से जरुतमंदों को ठंड से राहत के लिए कंबल दिलाने की मांग की

location_on गढ़वा access_time 13-Dec-24, 06:57 PM visibility 704
Share



भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने प्रशासन से जरुतमंदों को ठंड से राहत के लिए कंबल दिलाने की मांग की
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूरज गुप्ता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सूरज गुप्ता ने उपायुक्त एवं जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को पत्र देकर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के सभी गांव में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण करने का मांग किया है अपने पत्र में भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा है की कनकनी भरी हवा एवं कड़ाके की ठंड की वजह से गांव में रहने वाले बुजुर्ग व महिला एवं बच्चों के ऊपर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि गरीबी के कारण अधिकांश गांव के युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन कर जाते हैं उनके घर पर रहने वाले बुजुर्ग एवं बच्चे तथा महिला का हालात बिल्कुल नाज़ुक हो जाती है और जान बचाना मुश्किल हो जाता है।
भाजपा नेता ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से पूरा जिला भयंकर ठंड के चपेट में है राज्य भर में औसतन कम तापमान गढ़वा जिले का होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हर साल प्रायः देखा जाता है कि ठंड का मौसम समाप्ति की ओर होता है तो सरकारी दफ्तर एवं कर्मचारियों के द्वारा चंद जरूरतमंदों को बिल्कुल साधारण कंबल देकर खानापूर्ति कर दी जाती है जिससे सरकार एवं प्रशासन के प्रति आम अवाम में भारी‌ आक्रोश रहता है। श्री गुप्ता ने कहा है कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मानवीय संवेदना के आधार पर जिले के हर गांव टोले में जरूरतमंदों के बीच उच्च क्वालिटी का कंबल वितरण अविलंब कराया जाए ताकि ठंड से किसी गरीब की जान नहीं जाए,यदि सरकार के द्वारा ससमय कंबल वितरण शुरू नहीं किया गया तो इसी माह के अंतिम सप्ताह में जिले भर के जरूरतमंद गरीबों को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play