whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28374089 readers visited
Loading...

Advertisement

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का तीसरा दिन भक्तिमय, संतों के प्रवचन और भजनों से गूंजा मंदिर प्रांगण

location_on गढ़वा access_time 13-Dec-24, 06:07 PM visibility 729
Share



श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का तीसरा दिन भक्तिमय, संतों के प्रवचन और भजनों से गूंजा मंदिर प्रांगण
यज्ञशाला में हवन करते श्रद्धालु


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर के चिनियां मोड़ स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में चल रहे पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का तीसरा दिन पूरी तरह भक्तिमय रहा। वैदिक मंत्रोच्चार, संतों के प्रवचन और भक्ति के माहौल ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। शुक्रवार को यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं, विशेष रूप से महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर भक्ति और उत्साह का माहौल था। श्रद्धालु सुबह से ही यज्ञशाला में आकर संतों के उपदेशों और कथा का आनंद ले रहे हैं। बुधवार शाम को सुप्रसिद्ध मानस प्रवक्ता डॉ. दीपक त्रिपाठी ने अपने संगीतमय प्रवचन में राम विवाह प्रसंग का ऐसा सुंदर वर्णन किया कि श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
Advertisement
उनकी भजन-कीर्तन शैली ने भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। महायज्ञ के तीसरे दिन जगद्गुरु स्वामी दामोदर प्रपन्नाचार्य जी ने यज्ञ के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि यज्ञ साक्षात भगवान विष्णु का स्वरूप है। यह सृष्टि के विस्तार का माध्यम है। भगवान राम का जन्म भी यज्ञ से हुआ था और उनका पहला कार्य यज्ञ की रक्षा करना था। उन्होंने यज्ञ को चारों वर्णों को जोड़ने वाला और संसार को यज्ञमय बताने वाला कर्मकांड बताया। महायज्ञ के दौरान मंदिर प्रांगण को रंगीन लाइटों और फूलों से सजाया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार, कथा, प्रवचन, उपदेश और संगीतमय भजनों ने गढ़वा को भक्ति के रंग में रंग दिया है। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय और आसपास के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
Advertisement
महायज्ञ के आयोजकों का कहना है कि यह धार्मिक आयोजन गढ़वा में न केवल भक्तिमय वातावरण बना रहा है, बल्कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी फैला रहा है। आने वाले दिनों में और अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play