whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27175218
Loading...


सभी महिलाओं को बिना शर्त 2500 भत्ता और 450 में गैस सिलेंडर दे झामुमो सरकार, नहीं तो भाजपा करेगी आंदोलन

location_on गढ़वा access_time 13-Dec-24, 04:51 PM visibility 683
Share



सभी महिलाओं को बिना शर्त 2500 भत्ता और 450 में गैस सिलेंडर दे झामुमो सरकार, नहीं तो भाजपा करेगी आंदोलन
प्रेस वार्ता में भाजपा नेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार महिलाओं को धोखा देने का काम किया है मंईया सम्मान योजना के नाम पर चुनाव में 1000 रुपए देकर वोट लिए और सत्ता में आने के बाद महिलाओं के बिच योग्य एवं अयोग्य महिला को खोजने लगे। उन्होंने कहा कि झामुमो का चाल चरित्र जनहित में नहीं है झामुमो ने हर समय जनता को ठग कर ही सत्ता हासिल किया है। 2019 में पांच लाख युवाओं को रोजगार पांच से सात हजार बेरोजगारी भत्ता देने सहित अन्य कई लुभावने वादे किए थे, वहीं फिर 2024 विधानसभा चुनाव में सभी महिलाओं को बिना शर्त 2500 रूपए भत्ता 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने सहीत अन्य कई लुभावने वादे किए हैं।
फिलहाल 2500 रुपए महिलाओं को देने के नाम पर तरह तरह का नाटक शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार मंईया सम्मान योजना के नाम पर अन्य विभागों से राशि वापस मंगा रही है जिससे उन सभी विभागों पर ताले लटक जाएंगे। झामुमो सरकार कुछ महिलाओं से पहले दिया हुआ राशि भी वापस लेना चाहती है जो महिलाओं का सीधा अपमान है मंईया सम्मान योजना के नाम पर झारखंड की महिलाओं को झामुमो सरकार अपमानित करने का काम शुरू कर चुकी हैं उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए सभी क्षेत्रों में 33% आरक्षण लागू किया है वहीं झारखंड में पुर्व की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए एक रुपए में पचास लाख तक का संपत्ति रजिस्ट्री सहित अन्य योजना चलाकर मालकिन बनाया था।
जबकी झारखंड में वर्तमान की झामुमो सरकार महिलाओं को अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार बिना शर्त सभी महिलाओं को 2500 रुपए भत्ता देने का काम करे 450 रुपए देने का काम करे। अन्यथा भाजपा चुप नहीं बैठेगी। महिलाओं के हक अधिकार के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन चलेगा। मौके पर भाजपा नेता नवीन जायसवाल अविनाश पासवान लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play