भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के गरीब मुशहर परिवार को उस समय राहत मिली जब झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद यादव ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। बीते 29 नवंबर को अनिल मुसहर की मध छुड़ाने के दौरान पेड़ से गिरने से मौत हो गई थी।
मृतक अनिल मुसहर के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि क्रियाकर्म की व्यवस्था करना भी उनके लिए मुश्किल हो गया था। परिवार की इस कठिन परिस्थिति को देखते हुए जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद यादव ने आर्थिक सहायता प्रदान की।
मनोज प्रसाद यादव ने कहा कि समाज के हर वर्ग का ध्यान रखना और जरूरतमंदों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मृतक परिवार को मानसिक और भावनात्मक समर्थन भी दिया और आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं में जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।
Advertisement
इस मौके पर शैलेंद्र यादव, शमशेर अंसारी, सीताराम मेहता, मिथलेश मेहता, सुरेश राउत, अनिल रावत और अजीत यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।