whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28374122 readers visited
Loading...

Advertisement

सॉल्यूशन की लत ने ली नाबालिक की जान

location_on भवनाथपुर access_time 08-Dec-24, 08:29 PM visibility 739
Share



सॉल्यूशन की लत ने ली नाबालिक की जान
मृतक सूरज


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड में एक नाबालिक युवक की मौत ने क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 14वर्षीय युवक सूरज कुमार पिता दिलीप गुप्ता आरसली उत्तरी निवासी को सॉल्यूशन सूंघने की आदत थी, जो धीरे-धीरे उसकी जानलेवा लत बन गई। युवक ने रविवार क़ो अधिक मात्रा में सॉल्यूशन सूंघ लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसे भवनाथपुर सीएचसी मे इलाज क़े लिए भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पिछले कुछ महीनों से इस खतरनाक आदत का शिकार था। वह अकेले में सॉल्यूशन सूंघकर नशा करता था। परिवार के लोग उसे इस लत से दूर करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन नशे की गहरी पकड़ से वह बाहर नहीं निकल पाया।
Advertisement
यह घटना इलाके में नशे के बढ़ते प्रचलन की ओर इशारा करती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि बाजारों में आसानी से सॉल्यूशन और अन्य नशीले पदार्थ उपलब्ध हैं, जिससे किशोर वर्ग तेजी से इनकी चपेट में आ रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक इस पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। परिवार गहरे सदमे में है और उन्होंने प्रशासन से नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जानकारी क़े अनुसार 20 दिन पूर्व दिलीप गुप्ता की पत्नी का कैंसर बीमारी से गर्षित होने क़े कारण मृत्यु हो गई थी। मृतक सूरज घर का इकलौता पुत्र था।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play