whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167592 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कॉफी विद एसडीएम: जनसहभागिता बढ़ाने की अनूठी पहल

location_on गढ़वा access_time 08-Dec-24, 07:19 PM visibility 768
Share



कॉफी विद एसडीएम: जनसहभागिता बढ़ाने की अनूठी पहल
अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



"कॉफी विद एसडीएम" : प्रशासनिक निर्णयों में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए पहल अनुमंडल पदाधिकारी सप्ताह में एक दिन समाज के किसी समूह के सदस्यों को अपने यहां कॉफी पर करेंगे आमंत्रित गढ़वा : प्रशासनिक निर्णयन में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार द्वारा एक शुरुआत की जा रही है। "कॉफ़ी विद एसडीएम" नाम से एक साप्ताहिक कार्यक्रम उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में रखने की योजना बनाई है, जिसमें हर सप्ताह किसी समूह के सदस्यों को अपने यहां कॉफी पर ससम्मान आमंत्रित करेंगे तथा उस समूह से जुड़ी हुई समस्याओं, शिकायतों के अलावा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने शहर व जिला को हर दृष्टिकोण से बेहतर बनाने के लिए नागरिकों में यह अहसास कराना भी जरूरी होता है कि यह गांव, शहर, जिला उनका अपना घर है और इस घर के प्रशासनिक निर्णयों में उनकी भी भागीदारी है‌।
Advertisement
जब लोगों में यह "अपना" सा अहसास होगा तो हर कोई खुद से शुरुआत कर गांव, शहर और जिले को बेहतरीन बनाने को आगे आएगा। उन्होंने कहा कि लोग अभी भी उनके पास आते हैं परंतु अक्सर संकोच करते हुए अपनी बात कहते हैं। झिझक में पूरी तरह खुल कर नहीं बोल पाते। कई बार शिकायत करते हुए बायस्ड भी हो जाते हैं। इसलिए नागरिकों से अनौपचारिक मुलाकात हेतु "काॅफी विद एसडीएम" शुरू शुरू किया गया है। कार्यक्रम में किन लोगों को आमंत्रित किया जाएगा? संजय कुमार ने बताया कि उक्त साप्ताहिक कार्यक्रम में हर सप्ताह समाज के अलग-अलग समूह जैसे कभी पेंशनर समाज के लोगों को, कभी व्यवसायियों को, कभी छात्रों को, कभी किसानों को, कभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को तो कभी पंचायत प्रतिनिधियों आदि किसी अन्य समूह को इस साप्ताहिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।
Advertisement
कार्यक्रम में उनसे निजी शिकायतों के अलावा प्रशासनिक बेहतरी के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे। काॅफी के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान गढ़वा क्षेत्र की बेहतरी के लिए कुछ बेहतर सुझाव भी सामने निकल कर आएंगे जो यहां के सर्वांगीण विकास और समरसता को नई दिशा दे सकते हैं। हेल्पलाइन से भी लोगों के साथ बढ़ रहा है जुड़ाव उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह शुरू हुई एक घंटे की फोन हेल्पलाइन से भी यहां के आम नागरिकों के साथ संवाद बढ़ा है, कई लोगों की समस्याएं त्वरित रूप से हल हुई हैं। हेल्पलाइन की तरह उक्त प्रस्तावित साप्ताहिक कार्यक्रम से भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play