whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28374160 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भूमि विवादों के समाधान और डीजे पर रोक को लेकर एसडीओ की वर्चुअल बैठक

location_on गढ़वा access_time 03-Dec-24, 10:08 PM visibility 730
Share



भूमि विवादों के समाधान और डीजे पर रोक को लेकर एसडीओ की वर्चुअल बैठक
वर्चुअल बैठक करते अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एसडीओ ने अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की वर्चुअल बैठक भूमि विवादों का शुरुआत में ही निबटारे का करें प्रयास डीजे पर रोक लगाने के लिए सभी सीओ व थाना प्रभारी करें प्रभावी पहल : एसडीओ गढ़वा। मंगलवार अपराह्न में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत अंचलों के अंचल अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के हल होने योग्य विवादों को आरंभिक चरणों में ही हल करने का प्रयास किया जाए, क्योंकि छोटे-छोटे विवाद ही बाद में बड़ा रूप धारण कर लेते हैं। स्थानीय विवादों को हल करने की दर जितनी अधिक होगी, विधि व्यवस्था भी उतनी अच्छी होगी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि कांडी, मझिआंव तथा मेराल अंचल में भूमि विवादों की संख्या अपेक्षाकृत बहुत ज्यादा है, कुछ विवाद तो कई वर्षों से इसलिए चल रहे हैं क्योंकि अंचल स्तर से ससमय जांच प्रतिवेदन नहीं मिल पा रहे हैं, गढ़वा अंचल में भी कमोबेश यही स्थिति है। ऐसे में उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों को सूचीबद्ध करते हुए राजस्व कर्मचारियों की हल्का वार समीक्षा करें तथा विवादों की वांछित वस्तुस्थिति को यथाशीघ्र अपने वरीय पदाधिकारियों को प्रेषित करें। डीजे पर प्रभावी रोक के लिए उठायें कदम उन्होंने कहा है कि गढ़वा सदर क्षेत्र में डीजे पर माननीय न्यायालय द्वारा लगायी गयी रोक का अपेक्षाकृत बेहतर अनुपालन हो रहा है, किंतु फिर भी डीजे संचालन की शिकायतें अभी भी मिल जा रही हैं।
Advertisement
ज्यादातर थाना प्रभारियों के स्तर से डीजे संचालकों के साथ बैठकें भी हो गई हैं, सभी संचालकों को स्पष्ट संदेश भी दिया जा चुका है कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है, बावजूद इसके जो अभी भी उल्लंघन कर रहे हैं उन पर कहीं से भी कोई प्रभावी कार्रवाई किसी थाने के स्तर से प्रकाश में नहीं आयी है। सभी अंचल अधिकारियों को भी इस दिशा में कार्य करने हेतु पूर्व में ही निर्देश दिया जा चुका है किंतु अभी भी किसी अंचल अधिकारी के स्तर से इस दिशा में कोई उदाहरण योग्य कदम नहीं उठाया गया है। अतः निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि डीजे पर प्रतिबंध के न्यायालयी आदेश का अपने-अपने क्षेत्र में अक्षरशः अनुपालन किया जाए।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play