whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27931531
Loading...


गोसाईबाग में दिनदहाड़े गोलीबारी, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 03-Dec-24, 09:49 PM visibility 708
Share



गोसाईबाग में दिनदहाड़े गोलीबारी, युवक की हत्या से मचा हड़कंप
मृतक सत्येन्द्र कुमार एवं घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व लोगों की लगी भीड़


श्री बंशीधर नगर check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर शहर के गोसाईबाग में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान गढ़वा के सोनपुरा निवासी सुरेश राम पासवान के पुत्र सत्येन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृत युवक के कमर से देशी कट्टा को बरामद किया है। साथ ही घटनास्थल से बाईक व आठ खोखा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है। ताबड़तोड़ आठ गोलियों की आवाज से शहर दहल उठा। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार गोसाईबाग में एक बाईक से दो लोग पहुंचे थे। एक बाईक पर सवार दो लोग लाईन होटल के समीप बाईक रोक कर एक बाईक में हवा लेने लगे तथा दूसरा गुटखा लेने के लिये गुमटी पर गया था।
इसी बीच दूसरे बाईक पर भी दो अपराधी लाईन होटल के पास पहुंचे तथा बाईक खड़ा कर गुटखा लेने गये सत्येन्द्र कुमार को लक्ष्य साधते हुये ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे सत्येन्द्र कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक भाग कर जान बचाया। फायरिंग करने के बाद जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक दोनों अपराधी बाईक पर सवार होकर उत्तर दिशा की ओर भाग निकले। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की तथा शव को कब्जे में लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी। मृत युवक की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कमर से देशी कट्टा बरामद किया है। साथ ही आठ खोखा एवं एक ग्लैमर बाईक बरामद किया है। उधर घटना के बाद शहर में भय का माहौल व्याप्त है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play