whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168216 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 14 दिसंबर से, प्रवेश की अंतिम तिथि 8 दिसंबर

location_on गढ़वा access_time 01-Dec-24, 05:34 PM visibility 723
Share



23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 14 दिसंबर से, प्रवेश की अंतिम तिथि 8 दिसंबर
गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता की बैठक में शामिल पदाधिकारी लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 दिसंबर से शुरू होगा। इसको लेकर रविवार को आरकेवीएस सोनपुरवा में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी। जूनियर वर्ग में आठवीं तक के छात्र, सीनियर वर्ग में दसवीं तक के छात्र और बालिका वर्ग में दसवीं तक की छात्राएँ हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 दिसंबर निर्धारित की गई है। प्रवेश शुल्क ₹3500 रखा गया है। टीमों को अपने 15 खिलाड़ियों की सूची के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाण पत्र और यूडायशस कोड की छायाप्रति जमा करनी होगी।
Advertisement
दस्तावेज़ संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी या ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में जमा किए जा सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे से उनके मोबाइल नंबर 9304168422 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। पर्यवेक्षक कमेटी के प्रमुख नंदकुमार गुप्ता को बनाया गया है, जबकि इसके सदस्य अशोक कुमार दुबे और मुजीबउद्दीन खान होंगे। बैठक में संघ के अध्यक्ष मदन केशरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों ने प्रमंडल स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता गढ़वा में बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देने का एकमात्र बड़ा मंच है।
Advertisement
संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने बताया कि वर्ष 2000 में शुरू हुई यह प्रतियोगिता अब राज्य की सबसे बड़ी अंतर स्कूल प्रतियोगिता बन गई है। बैठक में उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना, सुशील केशरी, चंद्र भूषण सिन्हा, मुजीबउद्दीन खान, अनिल विश्वकर्मा और अशोक विश्वकर्मा ने भी भाग लिया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play