गढ़वा : 14 जून 2020 दिन रविवार, को 11:00 बजे दिन में एक बैठक, जनाब डॉ एम एन खान, पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश सचिव, पलामू लोकसभा प्रभारी की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य एआईएमआईएम संगठन को विस्तार करने के लिए और नए जिलाध्यक्ष को मनोनीत करने के लिए था।
इस बैठक में विशेष रुप से प्रदेश सचिव सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी मोहम्मद शाकिर अंसारी भी उपस्थित हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय ले कर हंसकेर निवासी ओम प्रकाश चंद्र को आईएमआईएम के जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही जल्द ही जिला कमेटी का विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया।
इस मौके पर मोहम्मद रमजान अंसारी, रफीक अंसारी, हाजी मोहम्मद नसीर, उद्दीन कारी, कुद्रतुल्लाह, मोतीचंद प्रसाद, सद्दाम हुसैन, मुनव्वर शेख, मोहम्मद आशिक हुसैन, कादरी कासिम, अख्तर गुलाम अंसारी, मुजाहिद अंसारी, मोजहिम अंसारी इत्यादि लोग उपस्थित थे।