भवनाथपुर : भवनाथपुर के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैतरी गांव के पास बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृतक की पहचान उमेश चौधरी के रूप में हुई है, जबकि नेपाल विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, नेपाल विश्वकर्मा अपने गांव बैतरी लौट रहे थे, जब विपरीत दिशा से उमेश चौधरी अपनी बाइक से आ रहे थे। बैतरी गांव के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें दोनों व्यक्ति घायल हो गए।
घायलों को तुरंत भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सक प्रिंस कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उमेश चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया।
Advertisement
वहीं, नेपाल विश्वकर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया है।