whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24127802
Loading...


कांजी हाउस से पशुओं को गायब करने वाले 5 पशु तस्करों को, पुलिस ने किया गिरफ्तार

location_on बंशीधर नगर access_time 20-Sep-20, 05:53 PM visibility 648
Share



						कांजी हाउस से पशुओं को गायब करने वाले 5 पशु तस्करों को, पुलिस ने किया गिरफ्तार


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : पुलिस ने 36 घंटे के भीतर भोजपुर कांजी हाउस से पशु तस्करों द्वारा हथियार के बल पर छूड़ा कर ले गए पशुओं को बरामद कर लिया है। साथ ही इस कांड में संलिप्त पांच अभियुक्तों को भी मौके से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त बरडीहा थाने के सेमरी गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी, उमेश पासवान, अर्जुन पासवान तथा बिशुनपुरा थाने के पतिहारी गांव निवासी कुर्बान अंसारी व रकीब मियां को रविवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रमुना थाना कांड संख्या 92/20 के बरामद गोवंशीय पशु धन 70 नग (गाय, बैल, बछड़ा एवं बाजी) सुरक्षा हेतु कांजी हाउस भोजपुर को जिम्मे पर दिया गया था।
18 सितंबर की रात्रि 8-9 अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाठी, डंडा व हथियार का भय दिखाकर जिम्मा पर दिए गए गोवंशीय पशु को रंगदारी से खोल कर ले जाया गया था। इस मामले में श्री बंशीधर नगर थाना में कांड दर्ज किया गया। कांड दर्ज होने के उपरांत इस कांड का अनुसंधान त्वरित गति से करते हुए 36 घंटे के अंदर झुमरी जंगल एवं सेमरी के जंगल से कांड में संलिप्त पांच अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया तथा सभी गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया गया है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बरडीहा थाना के थाना प्रभारी चिंतामन रजक, श्री बंशीधर नगर थाने के पुअनी राजेश मुंडा, पुअनि अजीत कुमार सोनी, बिशुनपुरा थाने के पुअनि विक्रम कुमार एवं श्री बंशीधर नगर, बरडीहा व बिशनपुरा थाना के सशस्त्र बल व चौकीदार शामिल थे।




Trending News

#1
जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

#2
दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM

#3
अधिवक्ताओं के हित में सोचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:40 AM

#4
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#5
प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला इकाई की बैठक में जिला कमिटी का हुआ विस्तार

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:32 AM


Latest News

जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM

पंचायत सचिवालय सशक्त होगा तो ब्लॉक और जिला सशक्त होगा : एसडीओ

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:45 AM

अधिवक्ताओं के हित में सोचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:40 AM

महर्षि वेदव्यास परिषद ने किया विधायक प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:36 AM

प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला इकाई की बैठक में जिला कमिटी का हुआ विस्तार

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:32 AM

गढ़वा में तूफान और झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना, लेकिन शहर अंधकारमय

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 11:17 PM

डॉ० के. कस्तूरी रंगन को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में दी गई श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 12:15 PM

:71 सप्ताह से जारी सेवा: अग्रवाल परिवार गढ़वा ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खिचड़ी, समाजसेवा का बना प्रेरणा स्रोत

location_on गढ़वा
access_time 03-May-25, 12:40 PM

मुंबई के वेव्स सम्मेलन में पलामू के बेटे और बेटी को मिला पहला पुरस्कार

location_on गढ़वा
access_time 02-May-25, 11:41 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play