रमना : मवि गम्हरिया के पारा शिक्षक सिलीदाग निवासी फुलेंद्र कुमार सिंह के 90 वर्षीय पिता जंगबहादुर सिंह का निधन हो गया। वे लंबे दिनों से बीमार चल रहें थे। श्री सिंह के निधन पर प्रधानाध्यापक विष्णुदेव मांझी, पूर्व प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद कर्ण, रामचंद्र सिंह, संतोष कुमार, अजीत कुमार, पवन सिंह, नीरज कुमार पाठक, मुकेश कुमार, अनील कुमार, अजय कुमार यादव सहित कई लोगों नें शोक व्यक्त किया है।
वहीं सिलीदाग के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार श्रीधर सिंह के 58 वर्षीय पत्नी गीता देवी का निधन इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में हो गया। गीता का अंतिम संस्कार सिलीदाग के मुक्तिधाम पर किया गया। गीता देवी के निधन पर जनवितरण प्रणाली संघ के अध्यक्ष कमलेश पांडेय, रविंद्र कुमार पाल, गुंजेश सिंह, राजु कास्कार, मनी साह सहित कई लोगो ने शोक व्यक्त किया है।