whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26995447
Loading...


जनता का अधिकार लूटने वालों के लिए आईना है यह विकास पुस्तिका : मंत्री मिथिलेश, मंत्री ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन

location_on गढ़वा access_time 28-Oct-24, 04:28 PM visibility 673
Share



जनता का अधिकार लूटने वालों के लिए आईना है यह विकास पुस्तिका : मंत्री मिथिलेश, मंत्री ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन
विकास पुस्तिका का विमोचन करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने पांच वर्षों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा अंकित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। सोमवार को मंत्री श्री ठाकुर ने अपने आवास पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ इस विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस विकास पुस्तिका में मंत्री के पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को दर्शाया गया है। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि यह विकास पुस्तिका का जनता का हक, अधिकार लूटने वालों के लिए आईना है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि यदि दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे, सरकार यदि जनता के प्रति समर्पित रहे तब ऐसी पुस्तिका बनती है।
मंत्री ने कहा कि इस विकास पुस्तिका में मेरे 5 वर्षों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत है। जनता को फिर से अपना निर्णय सुनना है और परिणाम देना है। अपने जनप्रतिनिधि के किए कार्यों का मजदूरी जनता को देना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत के सभी गांव एवं घरों में अपने विकास कार्यों को बताएंगे कि हमने पिछले 5 वर्षों में क्या किया है। मंत्री ने कहा कि गढ़वा विधानसभा एवं गढ़वा जिला पहले नि:शक्त कहलाता था। यह जिला विकास कार्यों से कोसों दूर था। यहां बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई, पर्यटन, धार्मिक, खेल आदि किसी भी क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ था। परंतु आज पूरे गढ़वा में हर क्षेत्र में चौतरफा विकास कार्य हुआ है।
उन्होंने कहा कि सभी लोग इस विकास पुस्तिका को जरूर पढ़ें और आगामी 13 नवंबर को होने वाले चुनाव में इस पुस्तिका पर विचार कर अपना मतदान करें। उन्होंने कहा कि जनता यदि इस पुस्तिका पर विचार कर निर्णय लेती है तो सारे प्रतिद्वंदियों का जमानत जप्त हो जाएगा। मौके पर मुख्य के रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, चंदन जायसवाल, मनीष कमलापुरी, धनंजय तिवारी, डॉ यासीन अंसारी, डीपी सिंह, सुरेंद्रनाथ तिवारी, शंभू राम चंद्रवंशी, मदनी खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play