whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27000950
Loading...


मरीजों को बड़ी राहत: गढ़वा में 96-स्लाइस सीटी स्कैन सुविधा का उद्घाटन, चिकित्सकों ने बताया चिकित्सा जगत में क्रांतिकारी कदम

location_on गढ़वा access_time 28-Oct-24, 11:42 AM visibility 684
Share



मरीजों को बड़ी राहत: गढ़वा में 96-स्लाइस सीटी स्कैन सुविधा का उद्घाटन, चिकित्सकों ने बताया चिकित्सा जगत में क्रांतिकारी कदम
गढ़वा में स्थापित सिटी स्कैन मशीन एवं उद्घाटन करते अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला मुख्यालय के चिनियां रोड स्थित होटल पद्मावती के समीप क्लिनिक ऑन स्क्रीन में 24 घंटे उपलब्ध 96-स्लाइस सीटी स्कैन की सुविधा का उद्घाटन रविवार को भव्य आयोजन के साथ किया गया। सेवानिवृत शिक्षक डीपी सिंह, परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के संस्थापक सह पूर्व सिविल सर्जन डॉ. जेपी सिंह और प्रभात मेडिकल सेंटर के संस्थापक अध्यक्ष प्रभात कुमार ने अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर सीटी स्कैन केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज प्रभात, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह, और सीटी स्कैन के निदेशक तथा एनआरआई प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता बाबू शक्ति सिंह सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. नीतू सिंह, डॉ. रागिनी अग्रवाल, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. टी पीयूष, डॉ. अमित कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. असजद अंसारी, डॉ. मुनाजिर हसन, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. विजय भारती, और डॉ. अनिल साव सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। गढ़वा में सीटी स्कैन की सुविधा: मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज समारोह के दौरान अतिथियों ने बताया कि गढ़वा में सीटी स्कैन जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधा की अनुपलब्धता से मरीजों को अब तक रांची, बनारस या अन्य शहरों में जाकर जांच करवानी पड़ती थी, जिससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ता था, बल्कि समय की बर्बादी और मानसिक तनाव भी होता था। क्लिनिक ऑन स्क्रीन में इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को त्वरित जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी, जिससे जीवन बचाने में मदद मिलेगी।
स्थापना का उद्देश्य और भविष्य की योजनाएं : क्लिनिक ऑन स्क्रीन के संस्थापक, एनआरआई शक्ति कुमार सिंह ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य गढ़वा जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। अब मरीजों को बेहतर सुविधाएं गढ़वा में ही उपलब्ध होंगी और उन्हें अन्य शहरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। भविष्य में और भी उन्नत तकनीक और सेवाएं जोड़ने की योजना है ताकि चिकित्सा सेवाएं निरंतर बेहतर हो सकें और स्थानीय रोजगार में वृद्धि हो। मरीजों और चिकित्सकों को मिलेगी राहत : कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों और उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह सुविधा न केवल मरीजों के लिए बल्कि चिकित्सकों के लिए भी लाभकारी होगी। अब वे मरीजों का तत्काल इलाज कर पाएंगे, जो पहले सीटी स्कैन के अभाव में अन्य शहरों को रेफर कर दिए जाते थे।
विशेषज्ञों ने कहा कि आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित सीटी स्कैन रिपोर्ट मिलने से गंभीर स्थिति में तत्काल उपचार संभव होगा और जानें बचाई जा सकेंगी।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play