whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27002411
Loading...


झामुमो पार्टी नहीं परिवार है, सबको मिलता है मान, सम्मान : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 28-Oct-24, 11:25 AM visibility 677
Share



झामुमो पार्टी नहीं परिवार है, सबको मिलता है मान, सम्मान : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



एआईएमआईएम को बड़ा झटका, 400 कार्यकर्ताओं सहित 700 से अधिक लोग झामुमो में शामिल गढ़वा : एआईएमआईएम के बड़ा झटका लगा है। मेराल प्रखंड के अधिसंख्य पदाधिकारियों सहित 400 कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हो गये हैं। साथ ही बसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के 700 से अधिक लोगों ने भी झामुमो का दामन थाम लिया है। रविवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंचकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने मंत्री श्री ठाकुर को समर्थन देते हुए विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से एआईएमआईएम के मेराल प्रखंड सचिव सकलैन अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष फिरोज अंसारी, संगठन सचिव तबरेज आलम, प्रखंड उप सचिव महफूज आलम, मीडिया प्रभारी सनउअर इकबाल, अइयाज अंसारी सहित 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थाम लिया है।
जबकि बसपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विरेंद्र साव एवं पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा के नेतृत्व में बसपा छोड़कर काफी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही गढ़वा, मेराल, रंका, चिनियां आदि प्रखंडों के विभिन्न गांवों के लोगों ने भी झामुमो का दामन थाम लिया। गढ़वा प्रखंड के फरठिया पंचायत के टुनटुन चौधरी, पिंटु चौधरी, धर्मेंद्र पासवान, कलाम अंसारी, मधेया पंचायज के हरिजन टोला से सत्येंद्र राम, उपेंद्र कुमार, रविंद्र तिवारी, राजकमल तिवारी, विनय कुमार, नवीन पासवान, राजीव चौधरी, लीला देवी, मंजू देवी, मीरा देवी, गोलू कुमार, मेराल पूर्वी से वकील अहमद के नेतृत्व में मुजाहिद अंसारी, गुलाम जिलानी, मंसूर आलम, अनूप कुमार, अंगद कुमार, दिनेश राम, उपेंद्र महतो, चंद्रिका चौधरी, मानो देवी, मेराल से चांद हासिमी, सूरज, शाहिद, तबरेज, अवधेश कुमार, राहुल कुमार, शेरासाम से उर्मिला देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, निशा देवी, निधि कुमारी, बोकेया गांव से रिंजा देवी, प्रमिला देवी, राधा देवी, मंजू देवी, सरोज देवी, प्रतिमा देवी, ग्राम बाना से अनिल ठाकुर, पुना लाल पासवान, अर्जुन पासवान, पिंटु चंद्रवंशी, कमलेश सिंह, गोलू चंद्रवंशी, सोनू विश्वकर्मा, रसीद अंसारी, हुसैन अंसारी, भोला मिस्त्री, बंशीधर मिस्त्री, मेराल पश्चिमी पंचायत से फिरोज अंसारी, योगेंद्र सिंह, राजकुमार राम, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, शहबाज, तिवारी मरहटिया से सोनू चंद्रवंशी, विकास कुमार, दीपक चंद्रवंशी, महुलिया से मकसूद आलम, सूरज कुमार, ग्राम तिलदाग उरांव टोला, ग्राम देलेली, बाहाहारा, चटकमान आदि गांवों से 700 से अधिक लोगों का नाम शामिल है ।
मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। मंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो पार्टी नहीं परिवार है। यहां सभी को बराबर मान, सम्मान मिलता है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को झारखंड सरकार के कार्यां से अवगत करायें एवं झामुमो के चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर वोट देकर ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील करें।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play