whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27053217
Loading...


जनता की उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे : मंत्री मिथिलेश, शहरी क्षेत्र में भी बजा झामुमो का डंका, 13 वार्ड पार्षदों ने थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा access_time 27-Oct-24, 09:57 AM visibility 666
Share



जनता की उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे : मंत्री मिथिलेश, शहरी क्षेत्र में भी बजा झामुमो का डंका, 13 वार्ड पार्षदों ने थामा झामुमो का दामन
पार्टी में शामिल वार्ड पार्षद के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहरी क्षेत्र में भी झामुमो का डंका बज रहा है। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से 13 वार्ड पार्षदों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में वार्ड एक के पार्षद गजाला सिद्धिकी, वार्ड दो के नरगिस बानो, वार्ड तीन के रेणु देवी, वार्ड चार के दिनेश गौड़, वार्ड पांच के अंजु देवी, वार्ड छह के घनश्याम कुमार उर्फ पुतुल, वार्ड सात के विनोद प्रसाद उर्फ करीमन, वार्ड आठ के दुर्गा देवी, वार्ड 10 के स्नेहा देवी, वार्ड 14 के रश्मि सिन्हा, वार्ड 16 के ममता देवी, वार्ड 20 के सबीता देवी तथा वार्ड 21 की वार्ड पार्षद रिंकु कुमारी का नाम शामिल है।
सभी ने विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को जीताने का संकल्प लिया। इन्होंने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर के ऐतिहासिक विकास कार्यां से प्रभावित होकर गढ़वा में विकास की गति को और तेज के लिए सभी लोग झामुमो में शामिल हुए हैं। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ लोग काफी संख्या में झामुमो में शामिल हो रहे हैं, जिस उम्मीद से जनता उन्हें जीताने के लिए संकल्पित है वे कभी भी जनता की उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे। इस बार जिस गति से गढ़वा का विकास हुआ है अगली बार हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही और तेज गति से गढ़वा का विकास होगा। गढ़वा पूरी तरह से विकसित जिलों की श्रेणी में अग्रणी होगा। पूरे राज्य में गरीब, गुरबों, किसान, मजदूरों, नौजवानों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं सभी वर्गो के लिए और भी बेहतर तरीके से काम होगा।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play