whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28379892 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सड़क दुर्घटना, कुकर फटने और सर्पदंश की घटनाओं में तीन घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा access_time 27-Oct-24, 09:51 AM visibility 697
Share



सड़क दुर्घटना, कुकर फटने और सर्पदंश की घटनाओं में तीन घायल, सदर अस्पताल में भर्ती


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले में विभिन्न घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव की है, जहां लालमोहन सिंह के पुत्र देव कुमार सिंह मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। देव कुमार ने बताया कि वह किसी काम से नगर ऊंटरी जा रहे थे, तभी मेराल बस स्टैंड के आगे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव की है। यहां सुरेश रवि की पत्नी नीरा देवी कुकर फटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। परिजनों के अनुसार, नीरा देवी चूल्हे पर दाल पका रही थीं, तभी कुकर अचानक फट गया।
Advertisement
परिजनों ने उन्हें तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। तीसरी घटना कांडी थाना क्षेत्र के लमारी गांव की है, जहां देव वंश यादव की पत्नी संजीदा देवी को सांप ने काट लिया। घटना के वक्त वह अपने घर के दरवाजे पर काम कर रही थीं। परिजनों ने पहले उन्हें मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में जारी है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play