whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27055422
Loading...


बसपा में बड़ी टूट, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा व विरेंद्र साव सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा access_time 27-Oct-24, 09:45 AM visibility 698
Share



बसपा में बड़ी टूट, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा व विरेंद्र साव सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने
मुख्यमंत्री के समक्ष थामा झामुमो का दामन
पार्टी में शामिल करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बहुजन समाज पार्टी में बड़ी टूट हुई है। पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा एवं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी सह चतरा के लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र साव सहित दो दर्जन से अधिक लोग बसपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। सभी ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से उक्त सहित गढ़वा से राजकुमार साव, अंबिका सिंह खरवार, जरही के पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद रवि, समाजसेवी अजय साव, शैलेश धवन, बसपा के पूर्व जिला सचिव काशी राम चंद्र्रवंशी, पूर्व कोषाध्यक्ष अली हुसैन खान, प्रमोद चौधरी, राजकुमार चौधरी, लव कुमार चंद्रवंशी, पंचानंद विश्वकर्मा, विश्रामपुर से वरूण रजक, सुनील रजक, मंदीप कुमार सहित दो दर्जन से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में आप सभी का स्वागत है। झामुमो सिर्फ एक पार्टी ही नहीं, बल्कि झारखंड के लोगों के हक और सम्मान के लिए एक आंदोलन है। आपके समर्थन से यह संघर्ष और भी मजबूत होगा। हम सब साथ मिलकर झारखंड राज्य के विकास, आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएंगे। इन सभी को झामुमो में शामिल होने पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए बधाई दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी को झामुमो में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। इनके कुशल नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। साथ ही गढ़वा के विकास को नई दिशा मिलेगी।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play