whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27059265
Loading...


खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने तीन दुकानों में की छापेमारी

location_on मझिआंव access_time 27-Oct-24, 09:26 AM visibility 712
Share



खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने तीन दुकानों में की छापेमारी
छापामारी करते पदाधिकारी


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र मुख्य बाजार में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना मिंज ने तीन दुकानों में छापेमारी की और रेडीमेड मिठाईयों का सैंपल लिया। बताते चलें कि 15 अक्टूबर को गोलगप्पे में हार्पिक एवं यूरिया जैसे जानलेवा केमिकल की मिलावट और पैर से गोलगप्पे के आंटा की गुथाई का वीडियो वायरल की खबर समाचार पत्रों में आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग रेस हो गया है। वहीं जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना मिंज ने 16 अक्टूबर को गोलगप्पे (फुचका) का भी सैंपल लिया था और जांच के लिए भेजा था। जिसको लेकर बाजार क्षेत्र के होटल एवं दुकानों में बेची जा रही खाद्य सामग्री पर विभाग की पैनी नजर है। जिसको लेकर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने गुप्ता मिष्ठान भंडार, बकरी बाजार स्थित राजू, गोलू की चाय दुकान एवं प्रसाद जनरल स्टोर में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मिष्ठान भंडार एवं चाय की दुकान से मिठाई एवं सोनपापड़ी का सैंपल कलेक्ट किया गया। उसके बाद छापेमारी की खबर अन्य दुकानदारों को लगी उसके बाद जानकारी के बाद प्रसाद जनरल स्टोर में रेडीमेड की मिठाई तलाशी गई और अलग-अलग तरीके से बने हुए लड्डू एवं सोन पापड़ी का सैंपल कलेक्ट किया गया। छापेमारी की खबर बाजार क्षेत्र में फैल गई उसके बाद लगभग सभी मिठाई की दुकान को दुकानदारों ने बंद कर दिया। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना मिंज ने कहा कि मझिआंव बाजार क्षेत्र के तीन दुकानों से दुकानों में बने मिठाई और रेडीमेड मिठाई का सैंपल कलेक्ट किया गया है जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा।
जांच के दौरान थाना प्रभारी आकाश कुमार के निर्देशानुसार थाना एएस आई दिनेश मांझी, जिला खाद सुरक्षा विभाग से विवेक कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play