मझिआंव : थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकी नदी से अवैध तरीके से बालू लोड करते दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात बरडीहा थाना क्षेत्र के दोनों ट्रैक्टर बहेरवा के समीप बांकी नदी से अवैध तरीके से बालू लोड कर रहा था, उसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा दोनों ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। पुलिस को आते देख मजदूर और ट्रैक्टर चालक सभी फरार हो गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बहेरवा के समीप बांकी नदी से महिंद्रा एवं सोनालिका ट्रैक्टर को अवैध तरीके से बालू लोड करते जप्त किया गया। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को पत्राचार कर दिया गया है।
थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में कोई भी अवैध कारोबार किसी भी हर हाल में फलने फूलने नहीं दिया जाएगा।