गढ़वा : शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर राजकीयकृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय, गढ़वा के 15 कमरों में विधानसभा चुनाव 2024 की सफल संचालन हेतु सभी तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया के दौरान पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया गया।
प्रशिक्षण दो पालियों में हुआ, जिसमें पहली पाली में 600 और दूसरी पाली में 580 तृतीय मतदान पदाधिकारियों ने भाग लिया। मास्टर प्रशिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को जीरो एरर के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान के दिन संभावित समस्याओं से निपटने के साथ ही चुनाव के पहले, चुनाव के दिन और चुनाव के बाद की सभी प्रक्रियाओं को भी समझाया।
प्रशिक्षण में वोटिंग कंपार्टमेंट की स्थापना, बैलट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU), और वीवीपैट (VVPAT) को कनेक्ट करने, मॉक पोल प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्र भरने और मतदान प्रक्रिया के समापन तक की विस्तृत जानकारी दी गई। चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सेवा पोर्टल, मतदाता हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप और सी-विजिल ऐप इंस्टॉल करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, रवि रंजन सिंह, आशुतोष चौबे, शांतनु चौबे, प्रभाशंकर, राजेश कुमार चौबे, नंदू चौबे, जगन्नाथ राम, नितिन कुमार तिवारी, अमित शुक्ला, विकास तिवारी, बलदेव कुमार मिश्रा, सीडी सिंह, प्रेम तिवारी, सतीश चौबे, विवेकानंद पांडे, सुनील कुमार विश्वकर्मा, हरिनंदन त्रिपाठी, पांडे सूर्यकांत शर्मा समेत अन्य मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित रहे।