धुरकी : विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर धुरकी पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर शराब तस्करों, वारंटियों एवं अन्य पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में गुरुवार की रात्रि धुरकी थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में धुरकी पुलिस ने टीम गठित कर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी के निर्देशानुसार अलग अलग टीम का गठन कर वारंटी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इस क्रम में कटहर कला निवासी सुभाष गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता, अजय उरांव पिता रामप्यारी उरांव, भंडार निवासी सुरेंद्र कोरवा पिता शिवपूजन कोरवा तथा शिवपूजन कोरवा पिता बिरझु कोरवा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सख्त है। गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे किसी भी वारंटी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। छापामारी आगे भी जारी रहेगी।
छापामारी दल में धुरकी थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील राम, बिकू रजक, एएसआई शैलेंद्र कुमार यादव, संजय सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।