गढ़वा : गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के एआईएम आईएम प्रत्याशी डा. एमएन खान ने शुक्रवार को दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया नामांकन रैली में डा.एमएन खान का जनसैलाब उमड़ा। समर्थकों की अपार भीड़ ने यह साबित कर दिया की आने वाला समय में गढ़वा- रंका विधासभा का नेतृत्व डा. एमएन खान के हाथों में जाएगा। डा. एमएन खान ने अपने समर्थकों के साथ टाउन हॉल के मैदान से पैदल एसडीओ कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने के बाद डा. एमएन खान ने टाउन हॉल के मैदान में पहुंचकर सभा को संबोधित भी किया। इस मौके पर डा. एमएन खान ने कहा कि नामांकन रैली में जो जनता का आशिर्वाद व प्यार मुझे मिला है यह बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के कहने पर चुनाव मैदान में खड़ा हुआ हूं।
पिछले पांच वर्षों से विस क्षेत्र की जनका के हर दुख-सुख में शामिल होने का काम किया हूं उसी का देन हैं कि आज उम्मीद से ज्यादा भीड़ लगी हुई है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हुसैन ने कहा कि मेरी लड़ाई भाजपा से है। मंत्री से लड़ाई नहीं हैं। मंत्री खुद ईडी के रडार पर है कभी भी मंत्री को ईडी पकड़ सकती है। उन्होंने कहा कि नामांकन में जो जनता का आशिर्वाद मिला है इससे साफ पता चलता है कि आगामी 13 नवंबर को भारी मतों से डा. एमएन खान जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचने का काम करेंगे।