whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27170194
Loading...


गढ़वा की तस्वीर बदलने के लिए करें मतदान : मंत्री मिथिलेश, मेराल जिप सदस्य सहित 300 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 25-Oct-24, 06:18 PM visibility 711
Share



गढ़वा की तस्वीर बदलने के लिए करें मतदान : मंत्री मिथिलेश, मेराल जिप सदस्य सहित 300 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मेराल दक्षिणी जिला परिषद सदस्य संजय सिंह सहित भाजपा, बसपा, एआईएमआईएम आदि राजनीतिक दलों को छोड़कर विभिन्न प्रखंडों के 300 से अधिक लोग झामुमो में शामिल हो गये हैं। शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंचकर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी संजय कमलापुरी, अमित कमलापुरी सहित मेराल प्रखंड के चामा एवं दुलदुलवा से उदय गुप्ता, चंदन गुप्ता, सत्यम चंद्रवंशी, सोनू पाल, नितीष पाल, छोटू विश्वकर्मा, राहुल चंद्रवंशी, रंजन पासवान, विनोद चौधरी, गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से सूर्या केशरी, संजू कुमार, विक्की पासवान, अमित प्रजापति, नीरज कुमार, नितीश यादव, सरफराज, गौरव शुक्ला, हिमांशु पटेल, टाईगर कुमार रवि, श्रवण कुमार, रोहित कुमार, सन्नी पंडित, सरफु अंसारी, रंका प्रखंड के खपरो से भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य गुलजार अंसारी, सक्साद खलीफा, अनिस अंसारी, शमशेर अंसारी, रंका के रबदा से भाजपा व बसपा छोड़कर अशोक राम, संजय चंद्रवंशी, चंदन कुमार, भोला राम, मनोज राम, हरि भुईयां, धनंजय दुबे, उत्सव तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, रंका उत्तरी जिला परिषद प्रतिनिधि राहुल तिवारी, खपरो से मनोज भारती, इंद्रदेव राम, लाल बाबु, राम स्वार्थ राम, भोला कुमार, सुरज सिंह, आशीष कुमार रंजन, विवेक कुमार, गढ़वा प्रखंड के जुटी से जमील अख्तर, संजर अंसारी, सकील अंसारी, शहजाद अंसारी, कल्याणपुर पंचायत से मंजर खान के नेतृत्व में टेंपु चालक संघ के अध्यक्ष जुबरैल खान, सचिव सरफराज खान, शदाब अंसारी, पिंटु शर्मा, अमानत हजाम सहित 300 से अधिक लोग शामिल हैं।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोग वोट लूटने वालों से सावधान रहें। अपने क्षेत्र में जनता को भी इस बात से अवगत कराएं कि जो लोग सिर्फ चुनाव के समय वोट लूटने आते हैं, कोई चिकनी-चुपड़ी तो उल्टी-सीधी बातों में फंसा कर जनता को गुमराह करते हैं। वैसे लोगों के झांसे में कभी नहीं आएं। लोकतंत्र के इस महापर्व में एक-एक वोट काफी महत्वपूर्ण है। सभी लोग सोच समझकर क्षेत्र का विकास करने वाले व्यक्ति को ही वोट दें। जो वोट लेकर जीतने के बाद क्षेत्र में कोई काम नहीं करता है, वैसे लोगों को कभी वोट न दें। गढ़वा की तस्वीर बदलने के लिए तीर धनुष छाप पर ही अपना मतदान करें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play