गढ़वा : भाजपा रमकंडा मंडल की बैठक मंडल कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें सभी सातों मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने घोषणा की कि आगामी 2 नवंबर को गढ़वा में सातों मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि झारखंड से झामुमो को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और जनता एकजुट हैं।
मौके पर भाजपा रंका उत्तरी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश दास की अध्यक्षता में भी बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री संजय जायसवाल, मंडल महामंत्री राजु सिन्हा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।