गढ़वा : झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में गढ़वा जिला की टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। ग्रुप बी के सभी मैच धनबाद जिले के सिजुआ मैदान में खेले जाएंगे। ग्रुप बी में गढ़वा, पलामू, रामगढ़, चतरा, धनबाद, और गोड्डा की टीमें शामिल हैं। गढ़वा का पहला मैच 26 अक्टूबर को चतरा के साथ होगा।
गढ़वा जिला टीम के कप्तान आकाश दीप ऋषि के नेतृत्व में आज टीम शक्तिपुंज एक्सप्रेस से धनबाद के लिए रवाना हुई। टीम में निरोज लकड़ा, सीबी सिंह, मनजीत तिर्की, आकाश कुमार, रमाकांत रजक, बबलू मुर्मू, सविंद्र लकड़ा, उमंग तिर्की, विजय सिंह, अंकित सिंह, आर्यन कुजूर, अमोस गीध, दीप रंजन बाखला, महेंद्र सिंह, और मोहन सिंह शामिल हैं।
टीम के कोच अमित सिंह और मैनेजर कंचन कुमार हैं।
गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम संतुलित है और सभी नए खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है। बधाई देने वालों में फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ राम, संरक्षक राकेश पाल, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, विजय केसरी, मनीष केसरी, पंकज केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, उमेश सहाय, सुशील तिवारी, विकास पांडे, अजय कांत, राकेश पांडे, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह, कौशलेश तिवारी, शमशाद अहमद, प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, और गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह शामिल रहे।