गढ़वा : गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। समाजवादी पार्टी से गिरिनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी से सतेंद्र नाथ तिवारी ने दो सेट में नामांकन भरा। स्वतंत्र उम्मीदवारों में सतीश कुमार चौबे, अमितेश कुमार चौबे, प्रमेश कुमार, और राम प्यारे पाल शामिल हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से लव कुमार सिंह ने दो सेट में, बहुजन समाज पार्टी से अजय कुमार चौधरी ने दो सेट में और झारखंड मुक्ति मोर्चा से मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। वहीं, 2 एनआर काटे गए।
81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें भारतीय जनता पार्टी से भानु प्रताप शाही ने दो सेट में, झारखंड मुक्ति मोर्चा से अनंत प्रताप देव, स्वतंत्र उम्मीदवार बरुण बिहारी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से रौशन कुमार, और बहुजन समाज पार्टी से पंकज कुमार ने नामांकन पत्र भरा।
वहीं, 1 एनआर काटा गया।